यह ख़बर 08 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

बिक्री के मामले में कार से आगे निकली मोटरसाइकिल

फाइल फोटो

खास बातें

  • घरेलू बाजार में बीते माह बिक्री के मामले में मोटरसाइकिल ने कार को पीछे छोड़ दिया। इस दौरान, कारों की बिक्री 0.73 प्रतिशत बढ़कर 1,56,018 इकाइयों की रही, जबकि मोटरसाइकिलों की बिक्री 17.44 प्रतिशत बढ़कर 8,85,117 इकाइयों की रही।
नई दिल्ली:

घरेलू बाजार में बीते माह बिक्री के मामले में मोटरसाइकिल ने कार को पीछे छोड़ दिया। इस दौरान, कारों की बिक्री 0.73 प्रतिशत बढ़कर 1,56,018 इकाइयों की रही, जबकि मोटरसाइकिलों की बिक्री 17.44 प्रतिशत बढ़कर 8,85,117 इकाइयों की रही।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल सितंबर में देश में 1,54,884 कारों की बिक्री दर्ज की गई थी, जबकि मोटरसाइकिलों की बिक्री 7,53,693 इकाइयों की थी।

सितंबर, 2013 में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 18.39 प्रतिशत बढ़कर 12,65,704 इकाइयों की रही, जो बीते साल इसी महीने 10,69,069 इकाइयों की थी।

सियाम ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री 26.95 प्रतिशत घटकर 51,680 इकाइयों की रही, जबकि बीते साल सितंबर में 70,746 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री हुई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सभी वर्गों में वाहनों की कुल बिक्री 11.64 प्रतिशत बढ़कर 15,80,254 इकाइयों की रही, जबकि बीते साल सितंबर में यह बिक्री 14,15,526 इकाइयों की थी।