खास बातें
- सीडी जैसे ऑप्टिकल भंडारण उपकरण बनाने वाली कंपनी मोजर बेयर को मार्च, 2011 में समाप्त तिमाही के दौरान 131 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।
Mumbai: सीडी जैसे ऑप्टिकल भंडारण उपकरण बनाने वाली कंपनी मोजर बेयर को मार्च, 2011 में समाप्त तिमाही के दौरान 131 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 6.30 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री भी घटकर 458.95 करोड़ रुपये पर आ गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 582.64 करोड़ रुपये थी। मार्च माह में समाप्त साल के दौरान कंपनी को 406 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ। पिछले साल के दौरान कंपनी को 36.26 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।