यह ख़बर 01 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नए साल में बरसेंगी पांच लाख से ज्यादा नौकरियां!

खास बातें

  • मंदी की तमाम आशंकाओं के बीच एक सर्वे का यह नतीजा निकला है कि साल 2012 में लाखों नई नौकरियां मिलेंगी तनख्वाह भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ेंगी।
नई दिल्ली:

मंदी की तमाम आशंकाओं के बीच एक सर्वे का यह नतीजा निकला है कि साल 2012 में लाखों नई नौकरियां मिलेंगी तनख्वाह भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ेंगी।
ग्लोबल हंट नाम की कंपनी का सर्वे है कि साल 2012 में 5 लाख नौकरियां निकलेंगी। ग्लोबल हंट का मानना है कि अगर सरकारी नीतियां और बाज़ार का हाल ठीकठाक रहता है तो पांच लाख नौकरियों की गुंजाइश है।
रिटेल, दवा, अस्पताल, आईटी और कॉलसेंटर से जुड़ी कंपनियों में ज़्यादातर नई नौकरियां निकलेंगी। इनके अलावा रक्षा उद्योग, होटल उद्योग और कंज़्यूमर डूरेबल जैसे टीवी या इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनियां भी कई नौकरियां निकालेंगी।
ऑटोमोबाइल, बैंकिंग और रियल एस्टेट में भी नई नौकरियों की संभावना है।
ग्लोबल हंट को उम्मीद है कि तनख्वाह में बढ़ोतरी भी दस फ़ीसदी से ज़्यादा की हो सकती है। अनुमान है कि तनख्वाह में बढ़ोतरी आम तौर पर बारह फ़ीसदी रहेगी।
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com