खास बातें
- करीम मोरानी सिनेयुग फिल्म्स के डायरेक्टर हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2 जी घोटाले में मिली रिश्वत का पैसा कलाईनार टीवी तक पहुंचाया।
New Delhi: 2जी घोटाले में आरोपी करीम मोरानी की जमानत पर फैसला 30 मई तक सुरक्षित रखा लिया गया है। करीम मोरानी सिनेयुग फिल्म्स कंपनी के डायरेक्टर हैं। मोरानी पर आरोप है कि 2 जी घोटाले में मिली रिश्वत का पैसा सिनेयुग के माध्यम से कलाईनार टीवी तक पहुंचाया गया। सिनेयुग में शाहिद बलवा और आसिफ बलवा की भी 49 फीसदी हिस्सेदारी है। मंगलवार को ही कोर्ट ने करीम मोरानी को कोर्ट में रोजाना हाजिरी देने का आदेश दिया था। करीम ने तबीयत खराब होने की दलील दी है।