खास बातें
- सरकार जल्द ही स्मार्ट बिजली मीटर लाने की तैयारी कर रही है जो की सीधा मोबाइल नेटवर्क से ही जोड़ा जाएगा।
New Delhi: आपका मोबाइल अब बिजली मीटर की रीडिंग भी बताएगा। सरकार जल्द ही स्मार्ट बिजली मीटर लाने की तैयारी कर रही है जो की सीधा मोबाइल नेटवर्क से ही जोड़ा जाएगा। और फिर ये मीटर आपके घर के आसपास लगे मोबाइल टावर्स से सिग्नल के जरिए बिजली कंपनियों के दफ्तर तक मीटर की रीडिंग पहुंचा देगा। इसके साथ-साथ ये वायरलेस और मोबाइल के जीएसएम नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा। यानी कि इन स्मार्ट बिजली मीटर के लग जाने से गलत रीडिंग की टेंशन पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। पहले चरण में महानगरों में ये मीटर लगाए जाएंगे और ये पूरी योजना अगले एक साल में चालू भी हो जाएगी।