यह ख़बर 20 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

माइक्रोसॉफ्ट को 26 साल में पहली बार तिमाही घाटा

खास बातें

  • प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को जून की तिमाही में 49.2 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ। कंपनी को लगभग तीन दशक में पहली बार तिमाही घाटा हुआ है।
न्यूयॉर्क:

प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को जून की तिमाही में 49.2 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ। कंपनी को लगभग तीन दशक में पहली बार तिमाही घाटा हुआ है।

कंपनी का कहना है कि ऑनलाइन विज्ञापन कारोबार की गैर-निष्पादित आस्तियों से जुड़े 6.2 अरब डॉलर (गैर नकदी) को बट्टे खाते में डालने के कारण आलोच्य तिमाही में उसे घाटा उठाना पड़ा। कंपनी को यह भुगतान अपनी इंटरनेट सेवा शाखा एक्वांटिव के गैर-निष्पादन के लिए करना पड़ा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

माइक्रोसॉफ्ट को 1986 में सूचीबद्ध होने के बाद पहली बार तिमाही घाटा हुआ है। यह अलग बात है कि आलोच्य तिमाही में माइक्रोसॉफ्ट की आय चार प्रतिशत बढ़कर 18.05 अरब डॉलर हो गई। पूर्व वित्तवर्ष की समान अवधि में यह राशि 17.36 अरब डॉलर रही थी। जून, 2011 को समाप्त तीन महीने में कंपनी को 5.87 अरब डॉलर की शुद्ध आय हुई थी।