यह ख़बर 02 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मारुति लॉन्च करेगी सुज़ुकी किज़ाशी

खास बातें

  • मारुति अपनी सबसे मंहगी कार मारुति सुज़ुकी किज़ाशी को बाजार में उतारने जा रही है। कार की क़ीमत 16 से 19 लाख हो सकती है।
नई दिल्ली:

मारुति अब तक की अपनी सबसे मंहगी कार मारुति सुज़ुकी किज़ाशी को बाजार में उतारने जा रही है। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि कार की क़ीमत 16 से 19 लाख हो सकती है। हालांकि बाज़ार में अच्छे कंपीटिशन के लिए मारुति इस क़ीमत को कम रखने की कोशिश करेगी। यह कार पूरी तरह इंपोर्ट करने वाली है इसलिए इसकी क़ीमत को सीमित रखना बड़ी चुनौती होगी। इसमें अभी तक सिर्फ पेट्रोल ईंजन है। बाद में डीज़ल ईंजन के आने की उम्मीद है। इसमें वो सब फीचर्स दिखेंगे जो अब तक मारुति कारों में नहीं दिखे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com