यह ख़बर 01 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मारुति सुजुकी ने 14 फीसदी अधिक वाहन बेचे

खास बातें

  • मारुति सुजुकी ने इस साल जनवरी माह में 14.74 फीसदी अधिक 1,09,743 वाहन बेचे। पिछले साल जनवरी माह में कम्पनी ने 95,649 वाहन बेचे थे।
नई दिल्ली:

वाहन निर्माता कम्पनी मारुति सुजुकी ने इस साल जनवरी माह में 14.74 फीसदी अधिक 1,09,743 वाहन बेचे। पिछले साल जनवरी माह में कम्पनी ने 95,649 वाहन बेचे थे। कम्पनी ने एक बयान में कहा कि जनवरी में बेचे गए कुल वाहनों में से 9,321 वाहनों का निर्यात किया गया। कम्पनी के अल्टो, वैगन-आर, एस्टीलो, स्विफ्ट, ए-स्टार और रिट्ज वाले ए2 खंड में 23.8 फीसदी अधिक 72,479 वाहनों की बिक्री हुई। एसएक्स4 और डिजायर वाले ए3 खंड में कम्पनी ने 11,930 वाहन बेचे। ओम्नी, वर्सा और इको वाले सी खंड में कम्पनी ने 27.7 फीसदी अधिक 13,945 वाहन बेचे। कम्पनी ने मौजूदा कारोबारी साल के पहले 10 महीनों में 10,37,408 वाहन बेचे। इससे पहले कम्पनी ने 2009-10 में पूरे साल भर में 10 लाख का आंकड़ा पार किया था। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में मंगलवार को कम्पनी के शेयर 1.02 फीसदी गिरावट के साथ 1,240 रुपये पर बंद हुए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com