खास बातें
- कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सूजुकी की कारों की बिक्री एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। कंपनी ने 29 साल पहले कार बनाना शुरू किया था।
मुंबई: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सूजुकी की कारों की बिक्री एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। कंपनी ने 29 साल पहले कार बनाना शुरू किया था और तब से लेकर अब तक घरेलू बाजार में वह एक करोड़ कार बेच चुकी है।
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि एक करोड़वीं कार एक रेड स्विफ्ट वीएक्सआई है जिसे कंपनी के मानेसर प्लांट से कोयम्बटूर भेजा गया। कंपनी ने अपनी पहली कार मारुति−800 दिसंबर 1983 में पेश की थी और फरवरी 2006 में 50 लाख का आंकड़ा छू लिया था लेकिन अगले 50 लाख का लक्ष्य मारुति ने सिर्फ 6 साल में पूरा कर लिया।