खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स इस सप्ताह 0.82 फीसदी या 143.73 अंकों की तेजी के साथ 17,748.69 पर और निफ्टी 1.05 फीसदी या 55.75 अंकों की तेजी के साथ 5,381.60 पर बंद हुआ।
मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में लगातार छठे सप्ताह तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स इस सप्ताह 0.82 फीसदी या 143.73 अंकों की तेजी के साथ 17,748.69 पर और निफ्टी 1.05 फीसदी या 55.75 अंकों की तेजी के साथ 5,381.60 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह 2.15 फीसदी या 370.98 अंकों की तेजी के साथ 17,604.96 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.32 फीसदी या 121.15 अंकों की तेजी के साथ पिछले सप्ताह शुक्रवार को 5,325.85 पर बंद हुआ था।
इस साल की शुरुआत से ही शेयर बाजारों में तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स पिछले साल के आखिरी कारोबारी दिन 30 दिसम्बर की तुलना में 14.84 फीसदी या 2293.77 अंक चढ़ चुका है। पिछले साल के आखिरी कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 15,454.92 पर बंद हुआ था।
इस सप्ताह सेंसेक्स में सोमवार, बुधवार और गुरुवार को तेजी रही, जबकि मंगलवार और शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गत सप्ताह तीन फीसदी से अधिक तेजी रही। मिडकैप पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह शुक्रवार को 3.32 फीसदी या 200.51 अंकों की तेजी के साथ 6,246.61 पर बंद हुआ। मिडकैप पिछले सप्ताह शुक्रवार को 6,046.10 पर बंद हुआ था।
स्मॉलकैप इसी दौरान 3.06 फीसदी या 204.30 अंकों की तेजी के साथ 6,890.85 पर बंद हुआ। यह पिछले सप्ताह शुक्रवार को 6,686.55 पर बंद हुआ था।
बीएसई के 13 सेक्टरों में इस सप्ताह 12 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (5.79 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (5.77 फीसदी), धातु (4.12 फीसदी), बैंकिंग (2.95 फीसदी) और सार्वजनिक कम्पनियों (2.5 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के एक सेक्टर स्वास्थ्य सेवा (1.01 फीसदी) में इस सप्ताह गिरावट रही।
शुक्रवार को सेंसेक्स 82.06 अंकों की गिरावट के साथ जबकि निफ्टी 30.75 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।