यह ख़बर 03 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

विशेष कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में मामूली तेजी

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में शनिवार को विशेष कारोबारी सत्र में मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 0.19 अंक की तेजी के साथ 17,636.99 और निफ्टी 0.05 अंकों की तेजी के साथ 5,359.40 पर बंद हुआ।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में शनिवार को विशेष कारोबारी सत्र में मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 0.19 अंक की तेजी के साथ 17,636.99 और निफ्टी 0.05 अंकों की तेजी के साथ 5,359.40 पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों में शनिवार को एक घंटे से कुछ अधिक समय तक के लिए विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र आपदा प्रबंधन प्रणाली की जांच के लिए आयोजित किया गया।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 11.67 अंकों की तेजी के साथ 17,648.47 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.70 अंकों की तेजी के साथ 5,360.05 पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 13.86 अंकों की तेजी के साथ 6,359.29 पर और स्मॉलकैप 25.43 अंकों की तेजी के साथ 6,853.09 पर बंद हुआ।