यह ख़बर 15 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शीर्ष 5 कंपनियों का मार्केट कैप 22,000 करोड़ रुपये बढ़ा

खास बातें

  • गत सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में कोल इंडिया लिमिटेड सहित पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 22,493.14 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।
Mumbai:

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से गत सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में कोल इंडिया लिमिटेड सहित पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 22,493.14 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। कोल इंडिया के साथ भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी के बाजार पूंजीकरण में भी सुधार रहा। निजी क्षेत्र की कंपनियों में भारती एयरटेल के अलावा आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में सुधार दर्ज किया गया। उपलब्ध, आंकड़ों के अनुसार बीते सप्ताह कोल इंडिया लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 11,053.63 करोड़ रुपये बढकर 2,44,285.22 करोड रुपये पहुंच गया। सार्वजनिक क्षेत्र की इस महारत्न कंपनी के पिछले सप्ताह घोषित परिणाम में उसका शुद्ध मुनाफा 24.2 प्रतिशत बढ़कर 4,696 करोड़ रुपये हो गया। बीते सप्ताह दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी भारती एयरटेल का भी अच्छा प्रदर्शन रहा। इस दौरान भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में 6,246.92 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1,39,444.93 करोड रुपये रहा। विविध कारोबार करने वाले कारोबारी समूह आईटीसी का बाजार पूंजीकरण भी 4,681.56 करोड़ रुपये बढ़कर 1,46,637 करोड़ रुपये हो गया। सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक और एनटीपीसी के बाजार पूंजीकरण में भी सप्ताह के दौरान क्रमश 387.35 करोड़ और 123.68 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 1,68,212.03 करोड़ रुपये और एनटीपीसी का 1,44,336.78 करोड़ रुपये हो गया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com