खास बातें
- उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स ने नैनो परियोजना को सिंगूर में प्रस्तावित किया था लेकिन बनर्जी की अगुवाई वाले विरोध आंदोलन के चलते उसे वहां से हटना पड़ा।
नई दिल्ली: उद्योग संगठन फिक्की के महासचिव और ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में प. बंगाल के भावी वित्त मंत्री के रूप में देखे जा रहे अमित मित्रा ने कहा कि टाटा समूह को तृणमूल कांग्रेस ने कभी बाहर नहीं निकाला। उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप औद्योगिक निवेश के साथ राज्य में लौटेगा। मित्रा ने कहा कि टाटा समूह निश्चित रूप से लौटेगा। ममता बनर्जी ने उन्हें बाहर नहीं निकाला। उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स ने अपनी महत्वाकांक्षी नैनो परियोजना सिंगूर में लगाना प्रस्तावित किया था लेकिन बनर्जी की अगुवाई वाले विरोध आंदोलन के चलते उसे वहां से हटना पड़ा।