यह ख़बर 05 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अधिकतर कंपनियों की बिक्री 2012-13 में घटी : आरबीआई

खास बातें

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को कहा कि 2012-13 में अधिकतर भारतीय कंपनियों की बिक्री और लाभ कम रही। आरबीआई ने एक बयान जारी कर कहा, "2011-12 के मुकाबले 2012-13 में अधिकतर कंपनियों में बिक्री और लाभ कम रही।"
मुंबई:

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को कहा कि 2012-13 में अधिकतर भारतीय कंपनियों की बिक्री और लाभ कम रही।

आरबीआई ने एक बयान जारी कर कहा, "2011-12 के मुकाबले 2012-13 में अधिकतर कंपनियों में बिक्री और लाभ कम रही।"

बयान के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र में प्रमुख उद्योगों में मशीन, वाहन और सीमेंट उद्योगों में बिक्री घटी।

लोहा और इस्पात उद्योग में लाभ मार्जिन बेहतर हुआ, जबकि सीमेंट उद्योग में लाभ मार्जिन घटा।

यह आंकड़े शेयर बाजारों में सूचीबद्ध 2,931 गैर सरकारी और गैर वित्तीय कंपनियों के वित्तीय परिणामों पर आधारित हैं।

बयान के मुताबिक विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आईटी को छोड़कर सेवा उद्योग में बिक्री कम रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बयान के मुताबिक छोटी कंपनियों (एक अरब रुपये तक की बिक्री) की बिक्री 2008-09 के बाद से लगातार घटती गई, जबकि बड़ी कंपनियों की बिक्री 2012-13 में तेजी से घटी।