खास बातें
- पैसे की कमी से जूझ रही किंगफिशर एयरलाइंस 25 मार्च से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद कर देगी। एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों में भी कटौती का फैसला किया है।
नई दिल्ली: पैसे की कमी से जूझ रही किंगफिशर एयरलाइंस 25 मार्च से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद कर देगी। एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों में भी कटौती का फैसला किया है।
किंगफिशर एयरलाइंस के चेयरमैन विजय माल्या ने डीजीसीए से मुलाकात में कहा कि अब फ्लाइट शेड्यूल में ईमानदारी बरती जाएगी। करीब डेढ़ घंटे मुलाकात के बाद माल्या ने कहा कि वह 20 विमानों के साथ फ्लाइट ऑपरेट करेंगे।
वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह का कहना है कि किंगफिशर एयरलाइंस को बचाने का जिम्मा सिर्फ उसके चेयरमैन विजय माल्या का है। उन्होंने कहा कि कंपनी अगर टैक्स नहीं चुकाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।