नौकरी : 1000 नई नियुक्तियां करेगी ओमेगा हेल्थकेयर, छह महीने के भीतर भीतर

कंपनी की अगले छह माह में बेंगलुरु में 1,000 नई नियुक्तियां करने की है.

नौकरी : 1000 नई नियुक्तियां करेगी ओमेगा हेल्थकेयर, छह महीने के भीतर भीतर

नौकरी : 1000 नई नियुक्तियां करेगी ओमेगा हेल्थकेयर (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली:

प्रौद्योगिकी आधारित स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की आउसोर्सिंग सेवाप्रदाता ओमेगा हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्विसेज ने अगले छह माह में अपनी बेंगलुरु की सुविधा में 1,000 लोगों की नियुक्ति की योजना बनाई है.

कंपनी ने बयान में कहा कि बेंगलुरु में उसके कर्मचारियों की संख्या 4,000 को पार कर गई है. कंपनी की अगले छह माह में बेंगलुरु में 1,000 नई नियुक्तियां करने की है.

कंपनी ने कहा कि उसके परिचालन में भी कर्मचारियों की संख्या 4,000 को पार कर गई है. ओमेगा हेल्थकेयर के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपी नटराजन ने कहा, अकेले बेंगलुरु में हमारे कर्मचारियों की संख्या 4,000 को पार कर गई है. हम सालाना 30 प्रतिशत की दर से वृद्धि दर्ज कर रहे हैं. इससे हमें और प्रतिभाशाली पेशेवरों की नियुक्ति का अवसर मिला है.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com