यह ख़बर 26 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जेके लक्ष्मी सीमेंट का लाभ 54 प्रतिशत घटा

खास बातें

  • समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री भी घटकर 413.95 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्तवर्ष की इसी अवधि में 441.26 करोड़ रुपये थी।
New Delhi:

जेके लक्ष्मी सीमेंट ने 31 मार्च, 2011 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 54 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। इस दौरान कंपनी को 31.96 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इससे पिछले वित्तवर्ष की अंतिम तिमाही में उसे 70.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल हुआ था। लाभ में गिरावट ईंधन एवं परिवहन पर अधिक खर्च किए जाने की वजह से आई। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री भी घटकर 413.95 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्तवर्ष की इसी अवधि में 441.26 करोड़ रुपये थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com