खास बातें
- चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाले जेट एयरवेज के एक विमान के पहिए में उड़ान से ठीक पहले आग लग गई। इसके बाद उड़ान रद्द कर दी गई।
कोच्चि: यहां से चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाले जेट एयरवेज के एक विमान के पहिए में उड़ान से ठीक पहले आग लग गई। इसके बाद उड़ान रद्द कर दी गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एक यात्री रफी ने बताया कि कुछ यात्रियों ने आग देखी और इस बारे में तुरंत विमान परिचारिकाओं को सूचना दी। रफी ने संवाददाताओं को बताया, "पूरी जिम्मेदारी एयरलाइन की है क्योंकि जब हम विमान में चढ़ रहे थे तब कई यात्रियों ने कहा था कि विमान की हालत देखकर लग रहा है कि यह बहुत पुराना है। विमान ने चलना शुरू कर दिया था और वह उड़ान भरने वाला था तभी आग देखी गई और सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया।" बाद में जेट एयरवेज ने यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की।