खास बातें
- अमेरिका के व्यापार मंत्री गैरी लॉक ने कहा कि भारत का आईटी उद्योग एक महत्वपूर्ण शक्ति बन गया है।
Washington: अमेरिका के व्यापार मंत्री गैरी लॉक ने कहा कि भारत एक महत्वपूर्ण सुरक्षा साझीदार बन गया है और वाशिंगटन इस देश के साथ पारस्परिक लाभकारी रिश्ता देखता है। नास्कॉम इंडिया लीडरशिप सम्मेलन के आखिरी दिन उन्होंने कहा, भारत एक महत्वपूर्ण सुरक्षा साझीदार बन गया है। हम दोनों पक्षों के लिए पारस्परिक लाभकारी साझीदारी देखते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का आईटी उद्योग एक महत्वपूर्ण शक्ति बन गया है और यह देश किसी अन्य अर्थव्यवस्था की तुलना में जल्दी और दूर तक गया है।