खास बातें
- आईटी बाजार में गत वर्ष तेजी देखी गयी। 2009 के मुकाबले 2010 में आईटी उत्पाद और सेवाओं पर खर्च 8 प्रतिशत बढ़कर 1500 अरब डॉलर हो गया।
ह्यूस्टन: वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) बाजार में गत वर्ष तेजी देखी गयी। 2009 के मुकाबले 2010 में आईटी उत्पाद और सेवाओं पर खर्च आठ प्रतिशत बढ़कर 1500 अरब डॉलर हो गया। सूचना प्रौद्योगिकी बाजार पर अनुसंधान करने वाली फर्म, आईडीसी की एक रपट में कहा गया है कि 2007 के बाद 2010 में इस क्षेत्र की वृद्धि दर्ज की गयी। मंदी से उबरने के बाद वर्ष के दौरान आईटी हार्डवेयर और अधारभूत संरचना में सुधार के लिए कंपनियों ने धन खर्च कराना तेज किया। इस दौरान सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) बाजार में खर्च वर्ष 2009 के मुकाबले खर्च 6 प्रतिशत बढ़कर 3000 अरब डॉलर हो गया। आईडीसी के उपाध्यक्ष स्टीफेन मिंटन ने बयान में कहा, वैश्विक अर्थव्यवस्था की तरह वैश्विक आईटी उद्योग ने भी वर्ष 2010 के दौरान उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया।