यह ख़बर 07 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

ईरान को लेकर चिंता से तेल कीमत में तेजी

खास बातें

  • ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पश्चिमी देशों के कदमों को लेकर चिंता के बीच एशियाई कारोबार में तेल की कीमत में आज तेजी दर्ज की गई।
सिंगापुर:

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पश्चिमी देशों के कदमों को लेकर चिंता के बीच एशियाई कारोबार में तेल की कीमत में आज तेजी दर्ज की गई।

न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध वेस्ट टेक्सॉस इंटरमीडिएट क्रूड की कीमत अप्रैल डिलीवरी के लिए 40 सेंट्स बढ़कर 105.10 डॉलर प्रति बैरल रही। इसी प्रकार, ब्रेंट नार्थ-सी कच्चे तेल की कीमत अप्रैल डिलीवरी के लिए 50 सेंट्स बढ़कर 122.48 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गयी।

एएनजेड रिसर्च के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक निक ट्रेवेथान ने कहा कि कीमत में वृद्धि का कारण ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंता है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मंगलवार को अमेरिकी की यात्रा समाप्त हो गई। उन्हें यह आश्वासन मिला है कि अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अंकुश लगाने के लिए बल प्रयोग करने को तैयार है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात करने वाले नेतन्याहू ने कहा है कि उनका धैर्य जवाब दे रहा है और अगर जरूरत हुई तो इस्राइल एकतरफा हमला करेगा। उधर, ईरान ने परमाणु बम बनाने से इनकार किया है और कहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए है।