इक्विटी म्यूचुअल फंड में प्रवाह अगस्त में बढ़कर एक साल के उच्चतम स्तर 6,505 करोड़ पर

इक्विटी म्यूचुअल फंड में प्रवाह अगस्त में बढ़कर एक साल के उच्चतम स्तर 6,505 करोड़ पर

नई दिल्ली:

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अगस्त माह में 6,505 करोड़ रुपये हुआ, जो पिछले एक साल का उच्चतम स्तर है. ऐसा मुख्य तौर पर निवेशकों के आशावादी रझान के कारण हुआ.

यह लगातार पांचवां महीना है जबकि इक्विटी योजनाओं में सकारात्मक प्रवाह हुआ. इससे पहले मार्च में ऐसे म्यूचुअल फंड कोष से 1,370 करोड़ रुपये निकाले थे.

बजाज कैपिटल समूह के मुख्य कार्यकारी एवं निदेशक अनिल चोपड़ा ने कहा, ‘‘इक्विटी और रिण बाजार दोनों में सकारात्मक और आशावादी माहौल के कारण इक्विटी प्रवाह साल भर के उच्चतम स्तर पर रहा. इस उत्साह में कई कारक योगदान कर रहे हैं जिनमें मानसून, बेहतर कारपोरेट नतीजे, जीएसटी विधेयक पर प्रगति और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की ओर से आने वाले सकारात्मक आंकड़े शामिल हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मासिक एसआईपी (व्यवस्थित निवेश योजना) खातों की संख्या बढ़कर एक करोड़ हो गई सिर्फ एसआईपी के जरिए ही मासिक योगदान 3,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया जिससे इक्विटी बाजार में प्रवाह सकारात्मक रहा.’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com