खास बातें
- कामत ने एक साक्षात्कार में कहा, मुझे नहीं लगता कि हम ऊंची ब्याज दरों को एक साथ नीचे ला सकते हैं। हमें यह काम धीरे-धीरे करना होगा।
नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक के चेयरमैन केवी कामत ने कहा है कि आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक को ब्याज दरों में धीरे-धीरे कटौती करनी चाहिए।
कामत ने एक टीवी चैनल साथ साक्षात्कार में कहा, मुझे नहीं लगता कि हम ऊंची ब्याज दरों को एक साथ नीचे ला सकते हैं। हमें यह काम धीरे-धीरे करना होगा। इससे खुदरा मांग बढ़ेगी, जहां से वृद्धि का काफी बड़ा हिस्सा हासिल होता है।
उन्होंने कहा कि एक चीज जो बड़े हिस्से के लिए जिम्मदार है वह है ब्याज दरें। आज जो ब्याज दरें हैं वह आम आदमी को चोट पहुंचा रही है। यही वजह है जो कमजोर मांग में तब्दील हो रही है। इससे कंपनियों पर दबाव पड़ रहा है। हालांकि, रिजर्व बैंक के गवर्नर मुद्रास्फीतिक दबाव पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। यही वजह है कि पिछले माह की मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया।