इंफोसिस के CFO राजीव बंसल ने दिया इस्तीफा, एम डी रंगनाथ लेंगे उनकी जगह

इंफोसिस के CFO राजीव बंसल ने दिया इस्तीफा, एम डी रंगनाथ लेंगे उनकी जगह

बाईं ओर एमडी रंगनाथ, दाईं ओर राजीव बंसल

बेंगलुरु:

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी इंफोसिस के मुख्य वित्त अधिकारी (चीफ फाइनेंस ऑफिसर) राजीव बंसल ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह एम डी रंगनाथ लेंगे जो कंपनी से पिछले करीब 15 साल से जुड़े हैं।

इंफोसिस ने एक बयान में कहा, ‘इंफोसिस के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वित्त अधिकारी राजीव बंसल ने कंपनी को अपने इस्तीफे की योजना के बारे में जानकारी दी।’ बयान में कहा गया कि 12 अक्टूबर 2015 का कारोबार खत्म होने पर रंगनाथ निवर्तमान मुख्य वित्त अधिकारी की जगह लेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बंसल, 31 दिसंबर 2015 तक मुख्य कार्यकारी सलाहकार बने रहेंगे। इंफोसिस ने बंबई शेयर बाजार को यह सूचना दी- एमडी रंगनाथ को 12 अक्टूबर 2015 से मुख्य वित्त अधिकारी नियुक्त किया गया है।