खास बातें
- खाद्यान्न महंगाई की दर मामूली घटकर 8.53 फीसदी हो गई जो इससे पूर्व के सप्ताह में 8.76 फीसदी थी।
New Delhi: पिछले माह की 23 तारीख को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान खाद्यान्न महंगाई की दर मामूली घटकर 8.53 फीसदी हो गई जो इससे पूर्व के सप्ताह में 8.76 फीसदी थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक मामूली बढ़कर 12.11 फीसदी हो गया। खाद्य पदार्थों के सूचकांक में सबसे ज्यादा महत्व रखने वाले फल और प्याज की कीमतों में वृद्धि हुई है। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में फल 32.69 फीसदी और प्याज 16.09 फीसदी महंगे हुए हैं। थोक मूल्य सूचकांक में 14.91 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाला ईंधन सूचकांक समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 13.53 फीसदी पर अपरिवर्तित रहा। कुछ प्रमुख खाद्य पदार्थों की कीमतों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में आया बदलाव निम्नलिखित है- प्याज : 16.09 फीसदी सब्जियां : 3.44 फीसदी फलों : 32.69 फीसदी आलू : 0.27 फीसदी दूध : 5.16 फीसदी अंडा, मांस और मछली : 5.13 फीसदी मोटे अनाज : 4.42 फीसदी चावल : 2.08 फीसदी गेहूं : 0.06 फीसदी दालें : (-) 7.39 फीसदी।