खास बातें
- भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा दोनों पक्षों ने खोज एवं अनुसंधान पर एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया।
नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा दोनों पक्षों ने खोज एवं अनुसंधान पर एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया और व्यापक आधार वाले व्यापार एवं निवेश करार के लिए वार्ता जारी रखने पर सहमत हुए।
12वें भारत-यूरोपीय संघ सम्मलेन को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष हरमन वैन रोमपी और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोस मैनुएल बोरोसो ने सम्बोधित किया। सम्मेलन में दोनों पक्षों के बीच सुरक्षा एवं आर्थिक सहयोग बढ़ाने सहित व्यापक मुद्दों पर चर्चा हुई।
वार्ता के बाद भारत और यूरोपीय संघ ने अनुसंधान एवं खोज सहयोग और दोनों पक्षों के बीच आर्थिक सम्बंध बढ़ाने से सम्बंधित एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।