यह ख़बर 16 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

स्वच्छ शहरों की लिस्ट में भारत के महानगर काफी पीछे

खास बातें

  • एशिया के स्वच्छ शहरों की सूची में भारत के महानगरों का नाम काफी नीचे हैं। इसमें मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु का प्रदर्शन औसत से नीचे है।
सिंगापुर:

एशिया के स्वच्छ और हरे-भरे शहरों की सूची में भारत के महानगरों का नाम काफी नीचे हैं। इस सूची में जहां मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है, वहीं पिछले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने वाले दिल्ली का नंबर औसत दर्जे का ही है। सूची में सिंगापुर को सबसे हराभरा शहर करार दिया गया है। अध्ययन के अनुसार, पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला कराची इस सूची को तैयार करने के लिए तैयार सूचकांकों के आधार पर औसत से काफी नीचे है। जर्मनी की इंजीनियरिंग कंपनी सीमंस तथा इकनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने आठ श्रेणियों ऊर्जा और सीओ2, भूमि इस्तेमाल और भवन, परिवहन, कचरा, पानी, सफाई स्वच्छता, हवा तथा पर्यावरण प्रशासन के आधार पर शहरों की यह सूची बनाई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com