यह ख़बर 05 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अब विकासित अर्थव्यवस्थाएं गरम और विकासशील नरम पड़ रही हैं : IMF

खास बातें

  • रपट में कहा गया कि अमेरिका निकट भविष्य में वैश्विक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा, क्योंकि वहां निजी मांग, आवास और श्रम बाजार सभी मजबूत हो रहे हैं।
वाशिंगटन:

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में वृद्धि का रझान अब बदल रहा है और विश्व की प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाएं मजबूत हो रही हैं जबकि विकासशील देशों में आ रही है।

मुद्राकोष ने विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 के शिखर सम्मेलन से पहले जारी एक आकलन में यह बात कही है। आईएमएफ का अनुमान है कि 2014 में? वैश्विक वृद्धि में और तेजी आएगी।

रपट में कहा गया कि अमेरिका निकट भविष्य में वैश्विक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा, क्योंकि वहां निजी मांग, आवास और श्रम बाजार सभी मजबूत हो रहे हैं। नरमी के दौर से उबर रही यूरोपीय और जापानी अर्थव्यवस्था भी उल्लेखनीय योगदान करेंगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इससे पहले आईएमएफ ने इस साल जारी एक आकलन में कहा था कि चीन, भारत और ब्राजील जैसी अर्थव्यवस्थाएं इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में प्रमुख भूमिका अदा करेंगी।