खास बातें
- आईबीएम ने भारत में अपना वर्चुअल डेस्कटॉप पेश किया है, जिससे उपभोक्ता की किसी भी समय, कहीं से भी पर्सनल डेस्कटॉप तक पहुंच हो जाएगी।
New Delhi: प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम ने भारत में अपना वर्चुअल डेस्कटॉप पेश किया है, जिससे उपभोक्ता की किसी भी समय, कहीं से भी पर्सनल डेस्कटॉप तक पहुंच हो जाएगी। यह पहुंच उपभोक्ता अपने टेबलैट, नेटबुक, लैपटॉप आदि से कर सकता है। आईबीएम का वर्चुअल डेस्कटॉप विंडोज या लाइनेक्स डेस्कटॉप को केंद्रीय ढंग से प्रबंध करने की अनुमति देता है। इससे पर्सनल कंप्यूटर के प्रबंधन की जटिलता तथा लागत घटती है। आईबीएम के बयान में कहा गया है कि इस प्रौद्योगिकी से लागत 20-30 प्रतिशत घटती है, जबकि उत्पादकता एवं सुरक्षा में सुधार होता है। कंपनी को सितंबर, 2011 तक 50 ऐसे वर्चुअल डेस्कटॉप स्थापित होने की उम्मीद है। कंपनी इस सेवा की पेशकश जेएसएल तथा इनग्राम माइक्रो जैसे व्यापार सहयोगियों के साथ करेगी। कंपनी फिलहाल इसके लिए दिल्ली, मुंबई, पुणे तथा हैदराबाद में अपने 104 मौजूदा सहयोगियों को प्रशिक्षण दे रही है।