यह ख़बर 23 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सऊदी अरब से तेल आयात दोगुना करेगी एचपीसीएल

खास बातें

  • सरकारी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम अगले वित्तवर्ष में सऊदी अरब से तेल आयात को दोगुना करेगी और ईरान से होने वाली खरीद 14 प्रतिशत घटाएगी।
नई दिल्ली:

सरकारी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम अगले वित्तवर्ष में सऊदी अरब से तेल आयात को दोगुना करेगी और ईरान से होने वाली खरीद 14 प्रतिशत घटाएगी। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि एचपीसीएल ने 2012-13 में सऊदी अरब के सऊदी ऐराम्को से 35 लाख टन कच्चा तेल खरीदने का प्रस्ताव किया है, जबकि पिछले साल कंपनी ने यहां से 17.5 लाख टन कच्चा तेल खरीदा था।

एचपीसीएल इस साल अप्रैल से 30 लाख टन कच्चा तेल खरीदेगी, जबकि चालू वित्तवर्ष में उसने 35 लाख टन तेल खरीदा है। अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा ईरान पर नया प्रतिबंध लगाने के कारण भारतीय तेल शोधक कंपनियों को आशंका है कि कच्चे तेल की खरीद का भुगतान करने में मुश्किल हो सकती है। ये कंपनियां अगले वित्तवर्ष में ईरान से आयात में 10 फीसदी तक की कटौती कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि एचपीसीएल अगले वित्त वर्ष में अबु धाबी, कुवैत, इराक और मलेशिया से होने वाली खरीद अपरिवर्तित रखेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com