यह ख़बर 08 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एचपी मुड़ने वाला कंप्यूटर उतारेगी

खास बातें

  • बाजार में उपलब्ध अलग-अलग आकार वाले कंप्यूटरों के साथ अब जल्द ही मुड़ने वाला कंप्यूटर भी मिलेगा।
सान फ्रांसिस्को:

बाजार में उपलब्ध अलग-अलग आकार वाले कंप्यूटरों के साथ अब जल्द ही मुड़ने योग्य कंप्यूटर भी मिलेगा। कंप्यूटर  निर्माता कम्पनी एचपी ने सोमवार को यह कंप्यूटर  उतारने की घोषणा की। एचपी के इस कंप्यूटर  की स्क्रीन जमीन की तरफ पूरी तरह झुकने में सक्षम होगी। होटस और व्यापार जगत के ग्राहकों में इस तरह के कंप्यूटर  की काफी मांग है। एचपी को एप्पल के आईपैड से कड़ी चुनौती मिल रही है। होटल कारोबारी, कार डीलर और अन्य ऑनलाइन सूचनाओं का उपयोग करने वाले ग्राहक आईपैड को वरीयता दे रहे हैं। एचपी अपने टचस्मार्ट उपकरणों की श्रंखला में यह कंप्यूटर  58 सेंटीमीटर के टच स्क्रीन के साथ उतारेगी। यह कंप्यूटर  60 डिग्री के कोण से मुड़ने में सक्षम होगा। इस कंप्यूटर  के दो वर्जन उतारे जाएंगे जो विंडोज 7 पर संचालित होंगे। न्यूनतम 899 डॉलर की कीमत वाला यह कम्प्यूटर इस सप्ताह के अंत तक बाजार में उपलब्ध हो जाएगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com