खास बातें
- खुदरा दुकानदारों के मुताबिक जहां भारत में तैयार किए गुलाल की कीमत 100 से 150 रुपये किलो तक है वहीं चीन से मंगाए गए इस गुलाल की कीमत 10 रुपये किलो तक है।
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इन दिनों चीन से आयात किए गए गुलाल की धूम है। इस गुलाल की खासियत इसकी कम कीमत होना है।
खुदरा दुकानदारों के मुताबिक जहां भारत में तैयार किए गुलाल की कीमत 100 से 150 रुपये किलो तक है वहीं चीन से मंगाए गए इस गुलाल की कीमत 10 रुपये किलो तक है। व्यापारियों के मुताबिक इस गुलाल की मांग केवल आम लोगों में ही नहीं बल्कि राजनैतिक दलों में भी है जो चुनाव नतीजों के बाद होने वाले जश्न के लिए इस खरीद रहे हैं।