यह ख़बर 11 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एचडीएफसी बैंक भी बढ़ाएगा ब्याज दर

खास बातें

  • एचडीएफसी बैंक ने उधारी दर में 55 आधार अंक तथा जमा दरों में 125 आधार अंक तक की वृद्धि का फैसला किया है।
New Delhi:

एचडीएफसी बैंक ने उधारी दर में 55 आधार अंक तथा जमा दरों में 125 आधार अंक तक की वृद्धि का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि बैंक की आधार दर या न्यूनतम उधारी दर 55 आधार अंक यानी 0.55 प्रतिशत बढ़कर 9.25 प्रतिशत हो जायेगी। इसी तरह बैंचमार्क प्रधान उधारीदर (बीपीएलआर) भी 50 आधार अंक यानी आधा प्रतिशत बढकर 17.75 प्रतिशत हो जायेगी वर्तमान में यह 17.25 प्रतिशत है। सूत्रों के अनुसार चुनिंदा परिपक्वता अवधियों के लिए जमा दरों में कल से 25 से 125 आधार अंक की वृद्धि हो जाएगी। मुंबई स्थित इस बैंक ने इससे पहले 13 मार्च को अपनी आधार दर में 50 आधार अंक की वृद्धि की थी। रिजर्व बैंक की गत तीन मई को घोषित वाषिर्क मौद्रिक एवं रिण नीति की घोषणा के बाद से कई बैंक अपनी आधार और प्रमुख उधारी दरों में वृद्धि कर चुके हैं। पंजाब नेशनल बेंक, आईसीआईसीआई बैंक और ओरिएंटल बैंक आफॅ कामर्स सहित कई बैंक आधार दर और बीपीएलआर दर में आधा प्रतिशत तक वृद्धि कर चुके हैं। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ने भी कल ही अपनी आधार दर और बीपीएलआर में 0.75 प्रतिशत वृद्धि की है। इस वृद्धि के बाद बैंक की आधार दर 9.25 प्रतिशत और बीपीएलआर 14 प्रतिशत तक पहुंच गई है। एचडीएफसी बैंक की चुनींदा सावधि जमाओं में अब 15 लाख रुपये तक की जमा पर 46 से 60 दिन की परिपक्वता पर ब्याज दर 1.25 प्रतिशत बढ जायेगी। सात से 14 दिन की जमा पर यह आधा प्रतिशत बढकर 3.5 प्रतिशत और 30 से 45 दिन की परिपक्वता पर यह एक प्रतिशत बढकर पांच प्रतिशत होगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com