यह ख़बर 03 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

7 से 7.5 फीसदी के बीच रहेगी विकास दर : प्रधानमंत्री

खास बातें

  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि 31 मार्च को समाप्त हो रहे चालू वित्त वर्ष में आर्थिक विकास की दर घटकर सात से साढ़े सात फीसदी के बीच रहेगी।
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि 31 मार्च को समाप्त हो रहे चालू वित्त वर्ष में आर्थिक विकास की दर घटकर सात से साढ़े सात फीसदी के बीच रहेगी। पिछले वित्त वर्ष में विकास की दर 8.4 फीसदी थी।

मुख्य सचिवों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यहां कहा, "चालू वित्त वर्ष में विकास दर कम रहने की सम्भावना है। सम्भवत: यह सात से साढ़े सात फीसदी के बीच रहेगी। वैश्विक आर्थिक माहौल में अनिश्चितता के कारण ऐसा होगा।" बजट में सरकार ने नौ फीसदी विकास दर का लक्ष्य निर्धारित किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता को देखते हुए वर्ष 2010-11 में 8.4 फीसदी की विकास दर हासिल करना शानदार था। वित्त वर्ष 2009-10 में विकास दर आठ फीसदी थी।