खास बातें
- भारत बीते साल सोने के सबसे बड़े बाजार के रूप में उभरा, जब यहां इस बहुमूल्य धातु की मांग 66 प्रतिशत बढ़कर 963 टन हो गई।
मुंबई: भारत बीते साल सोने के सबसे बड़े बाजार के रूप में उभरा, जब यहां इस बहुमूल्य धातु की मांग 66 प्रतिशत बढ़कर 963 टन हो गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) का कहना है कि मांग में यह वृद्धि सोने की कीमतों में उछाल के बावजूद देखने को मिली। परिषद के प्रबंध निदेशक अजय मित्रा ने संवाददाताओं को बताया, सोने के लिहाज से बीता साल वैश्विक स्तर पर, विशेषकर चीन एवं भारत के लिए बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि 2010 में भारत में सोने की मांग 66 प्रतिशत बढ़कर 963 टन हो गई। इस साल के लिए भी अनुमान बहुत उम्मीदों भरे हैं। वैश्विक स्तर पर सोने की मांग 2010 में 10 साल के उच्चतम स्तर 3,812 टन पर पहुंच गई। वैश्विक मांग में भारत का हिस्सा लगभग 25 प्रतिशत है।