खास बातें
- जीएम इंडिया ने बुधवार को कहा कि हलोल, गुजरात कारखाने में हड़ताली श्रमिकों ने अपना आंदोलन समाप्त करने पर सहमति जताई है।
New Delhi: कार कंपनी जनरल मोटर्स (जीएम) इंडिया ने बुधवार को कहा कि हलोल, गुजरात कारखाने में हड़ताली श्रमिकों ने अपना आंदोलन समाप्त करने पर सहमति जताई है और वे गुरुवार को काम पर लौट सकते हैं। जीएम इंडिया के उपाध्यक्ष पी बालेंद्रन ने एक बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हलोल कारखाने के आंदोलनरत श्रमिक कल से काम पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा है कि प्रबंधन तथा श्रमिकों में समझौता हो गया है जिसका श्रम विभाग के अधिकारियों ने समर्थन किया है। इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी के हलोल कारखाने में कुछ श्रमिकों ने 16 मार्च से हड़ताल की थी। इससे कंपनी का उत्पादन अच्छा खासा प्रभावित होने का अनुमान है।