खास बातें
- नए मॉडलों में डीजल ईंजन युक्त शेवरलेट बीट इस साल जून में उतारे जाने की संभावना है, वहीं टवेरा का नया कैप्टिवा और बीएस-4 वर्जन भी उतारा जाएगा।
हैदराबाद: जनरल मोटर्स (जीएम) इंडिया अगले दो साल में देश में अपनी गाड़ियों के छह नए मॉडल बाजार में उतारेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक ये वाहन 14 ईंधन वैरिएंट्स में उपलब्ध होंगे। नए मॉडलों में डीजल ईंजन युक्त शेवरलेट बीट इस साल जून में उतारे जाने की संभावना है वहीं टवेरा का नया कैप्टिवा और बीएस-4 वर्जन भी उतारा जाएगा। शेवरलेट बीट एलपीजी की लॉन्चिंग के अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जीएम इंडिया के उपाध्यक्ष पी. बालेंद्रन ने कहा, अगले 24 महीनों में हम अपने नए उत्पादों की बड़ी शृंखला बाजार में उतारेंगे। जीएम देश में 2011 के अंत या 2012 की शुरुआत तक हल्का वाणिज्यिक वाहन उतारने की योजना बना रही है।