यह ख़बर 19 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'रक्षा उपकरणों का महत्वपूर्ण स्रोत बन रहा है फ्रांस'

खास बातें

  • मुखर्जी ने कहा कि यूरोपीय संघ का यह प्रमुख सदस्य भारत के लिए रक्षा उपकरणों का महत्वपूर्ण स्रोत बन कर उभर रहा है।
पेरिस:

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने भारत और फ्रांस को समरिक भागीदार बताते हुए कहा कि यूरोपीय संघ का यह प्रमुख सदस्य भारत के लिए रक्षा उपकरणों का महत्वपूर्ण स्रोत बन कर उभर रहा है। यहां जी20 के वित्त मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने आए मुखर्जी ने फ्रांस की आर्थिक, वित्त और उद्योग विभाग की मंत्री क्रिस्टिनी लैगार्ड से द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद मुखर्जी ने कहा, फ्रांस के साथ हमारा आर्थिक एवं सामरिक संबंध बढ़ रहा है। फ्रांस भारत के लिए रक्षा उपकरणों के एक महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में उभर रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com