खास बातें
- फॉरेक्स में डॉलर की तुलना में रुपया सात पैसे सुधरकर 44.67 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई: शेयर बाजार के बेहतर रुख के बीच अन्य वैश्विक मुद्राओं के कमजोर पड़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (फॉरेक्स) में डॉलर की तुलना में रुपया सात पैसे सुधरकर 44.67 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स बाजार में इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर दो पैसे कमजोर होकर 44.74.75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी, जो शुरुआती कारोबार में सात पैसे के सुधार के साथ 44.67 रुपये प्रति डॉलर पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार शेयर बाजार के बेहतर रुख एवं अन्य वैश्विक मुद्राओं की कमजोरी से रुपये की धारणा को बल मिला।