खास बातें
- विदेशी मुद्रा भंडार बीते सप्ताह 2.042 अरब डॉलर और घटकर 307.49 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट आई है।
Mumbai: देश का विदेशी मुद्रा भंडार बीते सप्ताह 2.042 अरब डॉलर और घटकर 307.49 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट आई है। इससे पूर्व सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 3.98 अरब डॉलर की कमी आई थी। भारतीय रिजर्व बैंक के नए आंकड़ों के अनुसार 13 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.98 अरब डॉलर घटकर 276.14 अरब डॉलर रह गई। आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 23.79 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहे।