खास बातें
- विदेशी मुद्रा भंडार 6 मई को समाप्त सप्ताह में घटकर 309.54 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में तेज गिरावट की वजह से यह कमी आई।
Mumbai: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6 मई को समाप्त सप्ताह में 3.98 अरब डॉलर घटकर 309.54 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में तेज गिरावट की वजह से विदेशी मुद्रा भंडार में यह कमी आई। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 3.81 अरब डॉलर बढ़कर 313.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 3.92 अरब डॉलर घटकर 278.12 अरब डॉलर के स्तर पर आ गईं। रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 23.79 अरब डॉलर के स्तर पर अपरिवर्तित रहा।