यह ख़बर 19 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 298.66 अरब डॉलर

खास बातें

  • विदेशी मुद्रा भंडार 11 फरवरी को खत्म सप्ताह में 75.2 करोड़ डॉलर घटकर 298.66 अरब डॉलर रह गया। एक सप्ताह पहले यह 299.41 अरब डॉलर पर था।
Mumbai:

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 75.2 करोड़ डॉलर कम होकर 298.66 अरब डॉलर रह गया। एक सप्ताह पहले कुल विदेशी मुद्रा भंडार 299.41 अरब डॉलर पर था। भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में 70.7 करोड़ डॉलर की गिरावट आने से विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई। विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों का हिस्सा है। देश के स्वर्ण भंडार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और यह 21.92 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह के दौरान विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) और आईएमएफ में आरक्षित स्थिति में भी गिरावट आई है। एसडीआर में 3.1 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह 5.124 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में आरक्षित निधि की स्थिति 1.4 करोड़ डॉलर कम होकर 2.24 अरब डॉलर पर आ गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com