यह ख़बर 01 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

भारत में बिकने वाली 15-20 फीसदी दवाएं नकली : फिक्की

खास बातें

  • उद्योग मंडल फिक्की की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में नकली उत्पादों का सालाना बाजार लगभग 600 अरब डॉलर का हो चुका है।
नई दिल्ली:

उद्योग मंडल फिक्की की एक समिति ने कहा है कि देश में बिकने वाली 15-20 प्रतिशत दवाएं नकली हैं। फिक्की-पायरेसी व नकल के खिलाफ राष्ट्रीय पहल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल भारतीय बाजार में नकली व जाली दवाओं का हिस्सा अनुमानत: 15-20 प्रतिशत है।

इसमें कहा गया है कि देश में नकली उत्पादों का सालाना बाजार लगभग 600 अरब डॉलर का है। बीते दो दशकों में देश में जाली उत्पादों का बाजार 10,000 प्रतिशत बढ़ा है। इसमें कहा गया है कि देश में दवा, कॉस्मेटिक, डिब्बाबंद भोजन, सॉफ्टवेयर व सिगरेट सहित लगभग 27 तरह के उत्पादों के नकली उत्पाद मिलते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com