फीचर फोन्स के दाम 50 फीसदी तक बढ़ सकते हैं, जीएसटी नहीं, कुछ और है कारण

मोबाइल हैंड सेट उद्योग ने फीचर मोबाइलों के दाम 50 फीसदी बढ़ जाने की चेतावनी दी है.

फीचर फोन्स के दाम 50 फीसदी तक बढ़ सकते हैं, जीएसटी नहीं, कुछ और है कारण

फीचर फोन्स के दाम 50 फीसदी तक बढ़ सकते हैं.. (प्रतीकात्मक फोटो)

खास बातें

  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए फीचर फोन्स में भी जीपीएस लगाने के निर्देश हैं
  • लेकिन इन जीपीएस को लगाने पर बढ़ सकते हैं दाम
  • एक जनवरी, 2018 से ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम (जीपीएस) अनिवार्य
नई दिल्ली:

फीचर फोन्स के दाम 50 फीसदी तक बढ़ सकते हैं. और, इसके पीछे जीएसटी नहीं बल्कि अन्य कारण है. ग्राहकों खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से दूरसंचार विभाग ने सस्ते मोबाइलों में जीपीएस के स्थान पर वैकल्पिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने की हैंडसेट निर्माताओं की मांग खारिज कर दी है.

हालांकि मोबाइल हैंड सेट उद्योग ने इससे फीचर मोबाइलों के दाम 50 फीसदी बढ़ जाने की चेतावनी दी है. सरकार ने फीचर फोन समेत सभी मोबाइलों में एक जनवरी, 2018 से ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम (जीपीएस) अनिवार्य कर दिया है ताकि मुश्किल घड़ी में ग्राहक की अवस्थिति का पता चल सके. 

दूरसंचार विभाग ने कहा इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन से कहा, जीपीएस मुश्किल की घड़ी में ग्राहक की अवस्थिति के बारे में मुख्य औजार है इसलिए सरकार ने एक जनवरी, 2018 से सभी मोबाइल फोनों में इसे लगाने का फैसला किया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज मोहिंद्रू ने कहा, सस्ते फीचर फोन का दाम 50 ञ् तक बढ़ सकता है क्योंकि जीपीएस लगाने के लिए बेहतर विन्यास की जररत होगी.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com