खास बातें
- सरकार ने चुनिंदा क्षेत्र के निर्यातकों के लिए 500 करोड़ के अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन की घोषणा की। यूरोपीय बाजार में मंदी के मद्देनजर यह मदद दी जा रही है।
New Delhi: सरकार ने कुछ चुनिंदा क्षेत्र के निर्यातकों के लिए 500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन की घोषणा की। निर्यातकों को यूरोपीय बाजार में मंदी की समस्या के मद्देनजर यह मदद दी जा रही है। यह प्रोत्साहन पैकेज फोकस मार्केट और फोकस प्रोडक्ट्स जैसी योजना के तहत दिया गया है, जो चुनिंदा बाजारों में और चुनिंदा उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए विदेश व्यापार नीति में पहले से ही लागू हैं। जिन क्षेत्रों को इस प्रोत्साहन से लाभ होगा, उसमें कृषि उत्पाद, रसायन, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक और कपड़ा शामिल हैं। कुल 617 उत्पादों को लाभ मिलेगा। इससे पहले, सरकार ने जनवरी 2010 में निर्यातकों को 600 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया था।