यह ख़बर 16 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

यूरोपीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि की रफ्तार मंद पड़ी

खास बातें

  • यूरोपीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2010 की आखिरी तिमाही में उम्मीद से कम रही है। 16 देशों के यूरो क्षेत्र की वृद्धि दर इस दौरान 0. 3 प्रतिशत रही है।
लंदन:

यूरोपीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2010 की आखिरी तिमाही में उम्मीद से कम रही है। 16 देशों के यूरो क्षेत्र की वृद्धि दर इस दौरान 0. 3 प्रतिशत रही है। ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान जर्मनी की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 0. 4 प्रतिशत रही, जबकि फ्रांस की 0. 3 फीसद। यूरोप की आधिकारिक सांख्यिकी एजेंसी यूरोस्टैट ने कहा, यूरो क्षेत्र में आखिरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 0. 3 प्रतिशत रही, जबकि 27 देशों के यूरोपीय संघ की वृद्धि दर 0. 2 फीसद ही रही। एक साल पहले की इसी तिमाही में यूरो क्षेत्र की वृद्धि दर 0. 3 प्रतिशत और यूरोपीय संघ की 0. 5 प्रतिशत रही थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com