यह ख़बर 09 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पिछले साल से ज्यादा ब्याज दर की घोषणा कर सकता है ईपीएफओ

खास बातें

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपने अंशधारकों को भविष्य निधि जमाओं पर अपेक्षाकृत अधिक ब्याज दर की घोषणा कर सकता है।
नई दिल्ली:

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपने अंशधारकों को भविष्य निधि जमाओं पर अपेक्षाकृत अधिक ब्याज दर की घोषणा कर सकता है।

ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2012-13 में अपने पांच करोड़ से अधिक अंशधारकों को 8.5 प्रतिशत ब्याज दिया था।

सूत्रों ने बताया, 'ईपीएफओ अंशधारकों की पीएफ जमाओं पर इस वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर पिछले साल की 8.5 प्रतिशत से थोड़ी अधिक होगी।' उन्होंने कहा कि 8.5 प्रतिशत से थोड़ी ऊंची ब्याज दर से ईपीएफओ के लिए न तो घाटा और न ही अधिशेष होगा।

ईपीएफओ ने 2012-13 में अपने अंशधारकों को 8.5 प्रतिशत ब्याज दिया था जबकि 2011-12 में यह दर 8.25 प्रतिशत रही थी। वहीं 2010-11 में ईपीएफओ ने 9.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया।

ईपीएफओ अपने केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक बुलाने की प्रक्रिया में है ताकि ब्याज दर को मंजूरी दी जा सके। इस बोर्ड की अध्यक्षता श्रम मंत्री करते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूत्रों के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर की घोषणा दीवाली से पहले की जा सकती है।