भारत में कर रिटर्न दाखिल करना अमेरिका से भी आसान : रघुराम राजन

भारत में कर रिटर्न दाखिल करना अमेरिका से भी आसान : रघुराम राजन

आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन (फाइल फोटो)

लंदन:

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पाया कि भारत में अपना आयकर रिटर्न भरना अमेरिका की तुलना में कहीं आसान है।

उन्होंने शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में एक संवाद में यह बात कही। ‘मैंने पाया कि मेरे लिए भारत में आयकर रिटर्न दाखिल करना अमेरिका में अपना आयकर दाखिल करने से अधिक आसान है।’ भारत में भ्रष्टाचार में संबंधी एक सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में इसमें बहुत कमी आई है। उन्होंने इसके लिए रेलवे टिकटिंग व कर विभाग का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि प्रौद्योगिकी ने मदद की है। उदाहरण के लिए हमने ऑटोमेटेड रेलवे टिकटिंग शुरू की और वहां भ्रष्टाचार में बहुत कमी आई। अब दलाल सारी टिकटों पर कब्जा कर उन्हें अलग से नहीं बेचते। आयकर विभाग का भी ऑटोमेशन किया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘आपको अपना धन वापस पाने के लिए आयकर निरीक्षक के पास नहीं जाना पड़ता। मैंने पाया कि मेरे लिए भारत में आयकर रिटर्न दाखिल करना अमेरिका में आयकर दाखिल करने से अधिक आसान है।’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com