यह ख़बर 17 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

नोएडा डेवलपमेंट और डीएनडी में ठनी

खास बातें

  • नोएडा डेवलपमेंट और डीएनडी फ्लाई-वे बनाने वाली कंपनी में ठनी। टोल टैक्स बढ़ाने के बाद अब कंपनी के ऑफिस को गिराए जाने का खतरा।
नोएडा:

नोएडा जाने के लिए डीएनडी फ्लाइओवर पर टोल टैक्स बढ़ाने के बाद इसे ऑपरेट करने वाली कंपनी डीएनडी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कंपनी के ऑफिस को गिराए जाने का खतरा मड़रा रहा है। नोएडा अथॉरिटी ने डीएनडी फ्लाई−वे की बिल्डिंग को पुलिस के साथ खाली करवा लिया है। अथॉरिटी का कहना है कि बिल्डिंग यमुना बेल्ट पर बनी है और इसका नक्शा पास नहीं है। वहीं डीएनडी फ्लाई-वे के अधिकारियों का कहना है कि टोल टैक्स बढ़ाए जाने की वजह से यह कार्रवाई की गई है। नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी की इज़ाजत के बिना डीएनडी फ्लाईओवर पर टोल टैक्स बढ़ा दिया गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com