यह ख़बर 04 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

प्रफुल्ल के खिलाफ इंडियन एयरलाइंस के पूर्व सीएमडी की चिट्ठी सार्वजनिक हो : CIC

खास बातें

  • सीआईसी ने कैबिनेट सचिवालय को निर्देश दिया कि वह इंडियन एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुनील अरोड़ा की पूर्व विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ की गई शिकायत को सार्वजनिक करे।
नई दिल्ली:

नागर विमानन मंत्री की आपत्ति के बावजूद केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने कैबिनेट सचिवालय को निर्देश दिया कि वह इंडियन एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुनील अरोड़ा की पूर्व विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ की गई शिकायत को सार्वजनिक करे।

इससे पहले केंद्रीय सूचना आयुक्त सत्यानंद मिश्रा ने केंद्रीय सतर्कता आयोग को इसी तरह का निर्देश दिया था, जिसमें अरोड़ा की शिकायत को सार्वजनिक करने की बात कही गई थी।

मिश्रा ने अपना ताजातरीन आदेश में तत्कालीन मंत्री पटेल के खिलाफ की गई शिकायत की जानकारी रोकने को गतिरोध पैदा करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय की खिंचाई की थी।

यह मामला मई, 2005 में अरोड़ा द्वारा तत्कालीन मंत्रिमंडल सचिव बीके चतुर्वेदी को लिखे पत्र से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने पटेल के कार्यकाल में हुई गंभीर अनियमितता उजागर की थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल ने कैबिनेट सचिवालय से आरोड़ा द्वारा चतुर्वेदी को लिखी गई चिट्ठी और इस संबंध में हुए पत्राचार की प्रति मांगी थी।